मंझनपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो/फ़ोटो का संज्ञान लेकर थाना कोखराज में अभियोग किया गया पंजीकृत
मंझनपुर में एसपी ने बताया कि गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों द्वारा पीड़ित बालिका का वीडियो/फ़ोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जो अविधिक/गैर कानूनी है, वीडियो/फ़ोटो वायरल करने वालों के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।