मंझनपुर: फेसबुक पर प्रधानमंत्री पर विवादित पोस्ट करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भड़ेसर गांव से सपा के एक कार्यकर्ता को उठाया
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर के रहने वाले सपा कार्यकर्ता हंसराज ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट किया है। हंसराज कुमार अपना कौशाम्बी के नाम से बनी आईडी से विवादित पोस्ट किया गया है। विवादित पोस्ट होने के बाद फेसबुक में तरह तरह के मैसेज लिखे जा रहे थे। मामले की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे उठा लिया है।