मंझनपुर: पिपरी इलाके से नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण का मामला थाना व एसपी से न्याय न मिलने पर, मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार
पिपरी थाना क्षेत्र के एक कस्बे से तीन महीने पहले नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण हुआ था। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ नामजद मुकदमा ही दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए मंझनपुर में एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई हल नहीं निकला आज परिजनों ने सीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है।