मंझनपुर: कौशांबी का एक जालसाज परिवार भगोड़ा घोषित, गोरखपुर पुलिस ने बुद्धिपुरी मे नोटिस चस्पा कर आम आदमी के सामने कराई मुनादी
सराय अकिल के बुद्धिपुरी कस्बे मे एक परिवार को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने मुनादी कराई है। गोरखपुर पुलिस ने यह कार्यवाही CJM गोरखपुर के आदेश पर की है। आरोपी बनाए गए पति पत्नी व बेटे के खिलाफ डीएम कौशांबी ने गैगेस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की है। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी मे आरोपी के घर पर मुनादी कराकर जल्द अदालत मे आत्मसमर्पण का नोटिस चस्पा किया गया है।