चांदपुर: चांदपुर तहसील में भाकियू लोक शक्ति की बैठक, समस्या के समाधान न होने पर 1 मई से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
बिजनौर में चांदपुर तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने पंचायत की जिसमें किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, स्मार्ट मीटर,बिजली कटौती जैसी समस्याओं पर बातचीत की गई इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। कि जल्द हि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 1 मई से वो अनिश्चितकालीन धरना देंगे