भरनो: भाजपा मंडल भरनो ने चलाया पौधारोपण अभियान,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bharno, Gumla | Jun 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल भरनो द्वारा शनिवार को मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता बिट्टू के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी सुमित महली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।