टीकमगढ़: पुलिस लाइन ग्राउंड में TI ने लगाए 8 हजार पौधे, सिंचाई के लिए अपनाया ख़ास तरीक़ा
टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी कैलाश कुमार पटेल ने पुलिस लाइन ग्राउंड में वेस्ट पानी का उपयोग कर 8000 पौधे लगाए हैं। वर्तमान पुलिस अधीक्षक में इसका प्रोत्साहन किया और ग्राउंड को चारों ओर से बंद कर दिया है।