सदर: मंडुआडीह पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 30, 2026 मण्डुआडीह थाना पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की स्कूटी के साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।