हनुमानगढ़: वार्ड 57 के चुनावी नतीजों पर सवाल, भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना की मांग की, डाक मतपत्र और ईवीएम में गड़बड़ी
नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 57 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ने उनके वार्ड के डाक मतपत्रों और ईवीएम में पड़े मतों की गणना सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को वार्डवासियों ने प्रत्याशी वन्दना गौतम और उनके पति विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।