कहरा: अंतरजिला गिरोह के कुख्यात इनामी आरोपी को मैना गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया
Kahara, Saharsa | Sep 17, 2024 सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मैना गांव के समीप STF और सोनबरसा राज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंतर जिला गिरोह का इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सिमरी बख्तियारपुर DSP मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप कुमार यादव नामक टॉप 10 इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जो मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का है