कहरा: कटघरा गांव में करंट की चपेट में आने के कारण झुलसा व्यक्ति, गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Sep 16, 2024 सलखुआ थाना क्षेत्र के कटघरा गांव वार्ड 5 में दतमन तोड़ने गए एक व्यक्ति बिजली तार के संपर्क में आ गया और बिजली करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मोहम्मद उवैस अली जो की सलखुआ थाना क्षेत्र के कटघरा गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।