कहरा: सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती, घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के मैना गांव के पास का
Kahara, Saharsa | Sep 16, 2024 घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के मैना गांव का है। जहां पतरघट से भस्ती गांव जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक मैना गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक सवार विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।