कहरा: रंगदारी नही देने पर मारपीट कर जख्मी करने का दुकानदार ने लगाया आरोप,सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना के सलामत चौक का
Kahara, Saharsa | Sep 16, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के सलामत चौक का है जहां जख्मी मो. मुस्लिम किराना का दुकान चलाता है। वहीं बगल में गैरेज संचालक मो. चांद जबरन रंगदारी के नाम पर दुकान से कुछ न कुछ सामान ले लेता था। मना करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी से मारकर जख्मी कर दिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।