अररिया वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (Vibrant Village Programme) के अंतर्गत चयनित गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए :—
पोखरों का विकास — मत्स्य पालन, मखाना की खेती, सोलर पैनल, सोलर लाइट तथा Eco Tourism को साथ जोड़कर विकास किया जाए।
पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय स्तर पर यूनिट/गतिविधियों का विकास किया जाए।
सिलाई मशीन एवं Bamboo Handicraft की ट्रेनिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।
लैलोखर में एक PHC (HWC) की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
भवन-विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण कराया जाए।
विद्यालयों के Infrastructure का विकास किया जाए।
पिपरा-कुशमाहा गांव के बीच Rural Haat का विकास किया जाए। कुशमाहा पंचायत में Connecting Road से पुल की मांग के संबंध में आवश्यक अध्ययन/कार्रवाई की जाए।
सैनिटरी पैड के उत्पादन के लिए संयंत्र की स्थापना हेतु Technical Feasibility का अध्ययन करते हुए Feasibility Report तैयार की जाए। गोबर गैस प्लांट की स्थापना की Technical Feasibility का अध्ययन किया जाए।
सुंदरी में बड़े मंदिर को ध्यान में रखते हुए, उसके पास प्रसाद बनाने, अगरबत्ती बनाने एवं Waste Flower Processing से संबंधित गतिविधियों/यूनिट के विकास का अध्ययन किया जाए।
इन गांवों में आम मेला के विकास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Bamboo से जुड़े हस्तशिल्प को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण एवं संबंधित गतिविधियों का विकास किया जाए। जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इन सभी योजनाओं के लिए अंचलाधिकारी (CO) के सहयोग से भूमि चिह्नित करें तथा योजनाओं की Technical Feasibility का अध्ययन करते हुए, जहाँ उपयुक्त हो, DPR तैयार कर प्रस्तुत करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी उपस्थित थे तथा संबंधित प्रखंडों के BDO, PO, BPRO आदि पदाधिकारीगण VC के माध्यम से जुड़े थे।
Araria, Araria | Sep 3, 2026