करछना: ऊंचडीह रेलवे स्टेशन से रेलवे कर्मचारी की चोरी हुई बाइक का एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुराग मुक्तभोगी परेशान
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी राम दशरथ पटेल मांडा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पर सिग्नल विभाग में कार्यरत है। बीते 20 जून को उनकी बाइक स्टेशन के पास पार्क से गायब हो गई थी। काफी खोज बीन के बाद बाइक नहीं मिला,तो वह दूसरे दिन पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोरी हुई बाइक बरामद नहीं हुई। जिससे भूक्तभोगी परेशान है।