करछना: केंद्रीय कारागार नैनी गेट के समीप ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत साथी घायल
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत केंद्रीय कारागार नैनी गेट के समीप ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहम्मद शाहिद पुत्र शकुन निवासी फाफामऊ की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी राहुल यादव पुत्र सुरेश चंद्र घायल हो गया। यह दोनों बाइक से रविवार को नैनी किसी कार्य बस आए थे। जहां से लौटते समय यह घटना हुई है।जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया