करछना: औद्योगिक थाना परिसर में डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा लोगों को नए कानून के बारे में दी गई जानकारी
आज सोमवार 1 जुलाई से भारत में नए कानून लागू हो गए, तथा धाराओं में बदलाव किया गया है,इसको लेकर लोगों में किसी तरह का भ्रम ना फैले इसके लिए कमिश्नरेट प्रयागराज में बैठकों का आयोजन किया गया,तथा लोगों को जानकारी दी गई,इसी के तहत डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा औद्योगिक थाना परिषद में बैठक का आयोजन किया गया, तथा लोगों को नए कानून की जानकारी दी गई।