हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
कोतवाली चंदपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए गांव चितावर निवासी एक अभियुक्त एवं गांव पुरा खुर्द निवासी दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है।