अनूपपुर: मडफा तालाब से चंदन का कीमती पेड़ चोरी, नगरपालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
वार्ड क्रमांक 01, सामतपुर स्थित मडफा तालाब में लगा चंदन का बहुमूल्य पेड़ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि नगर पालिका अनूपपुर की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। घटना की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा अब तक न तो कोतवाली में शिकायत नहीं की गई ।