गोरखपुर: तीन साल बेमिसाल: महापौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, निगम में हर्षोल्लास, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नगर निगम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं।इस विशेष अवसर पर नगर निगम परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें महापौर और नगर आयुक्त ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया