कोटा जिले के रोजड़ी गांव में एक घर में चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप फंस गया। जानकारी के अनुसार सांप पिंजरे में फंसे चूहे का शिकार करने के दौरान खुद भी उसमें कैद हो गया। सूचना मिलते ही स्नेक एक्सपर्ट गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया। इसके बाद भवानी सिंह जाधौन की मौजूदगी में सांप को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से परिवार के छह सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
Ladpura, Kota | Jul 9, 2026