कोटा में आगामी गणेश महोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ ने टीलेश्वर चौराहा स्थित पार्क के पास ‘इको फ्रेंडली श्री गणपति सृजनशाला’ का शुभारंभ किया। मुख्य संरक्षक डॉ. एमएल अग्रवाल ने लोगों से पीओपी और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से तैयार गणपति प्रतिमाओं का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान बंगाल के कारीगरों का सम्मान कर प्रतिमा निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। वहीं महासंघ ने 15 जुलाई को तिरुपति बालाजी धाम में ‘इको फ्रेंडली श्री गणपति क्लब’ की स्थापना और 7 फीट ऊंची ‘संत स्वरूपा चंदन गणेश’ प्रतिमा की स्थापना सहित भजन संध्या व महाआरती के आयोजन की भी घोषणा की।
Ladpura, Kota | Jul 9, 2026