डंडा: 10 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम
Danda, Garhwa | May 1, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया नावाडीह गांव निवासी मनोज पासवान की पुत्री 10 वर्षीय खुशी कुमारी की शुक्रवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खुशी कुमारी अपनी बुआ दौलती देवी पति लाला पासवान के साथ पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव में रहती थी। वहीं तीन दिन पहले उसके पेट में क्रिकेट बाल से चोट लगी थी, जिसके बाद उसे लगात