मधेपुरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा केशव कन्या स्कूल में एसिड अटैक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को शहर के केशव कन्या प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में एसिड अटैक के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अंशुमाली ने की। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक मानवता के विरुद्ध घोर अपराध है और इससे बचाव के लिए खासकर छात्राओं को सजग रहना जरूरी है।