बिलग्राम: फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
Bilgram, Hardoi | Oct 25, 2024 माधौगंज थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार रात 8 बजे बाइक से घर जा रहे अभय कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी तेरवा को ट्रक ने टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में अभय को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।अभय कुमार मंडी में आढ़त का काम करता था।