बेनीपुर: सज्जनपुरा कमला नदी के पुल के पास डूबने से एक व्यक्ति की मौत, स्थानीय गोताखोर शब निकालने में जुटे
बताया जाता है कि सज्जनपुरा निवासी फूलेश्वर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र राजू सिंह अचानक पुल के निकट शौच के बाद हाथ धोने के क्रम में अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। सोमवार की देर रात तक गोताखोर सहित स्थानीय लोग शब को खोजने में लगे थे।