बेनीपुर: बेनीपुर क्षेत्र में बीते 4 माह से बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान
बहेड़ा, बेनीपुर आदि जगहों के उपभोक्ता का कहना है कि बीते 4 माह से पूरी गर्मी के मौसम तथा प्रेचंड धूप से लोग परेशान है और बिजली विभाग भी इसका लाभ उठाकर प्रत्येक 10 मिनट पर काटती है और आती है, जिससे लोगों की परेशानी कम होने के बदले और बढ़ जाती है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या शिकायत करने पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है