बेनीपुर: पुलिस ने डखराम एवं महिनाम से एक वारंटी तथा एक शराबी को गिरफ्तार कर सोमवार को भेजा जेल
बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि शराब की नशे में डखराम से स्थानीय चंदन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। वही महिनाम गांव से वारंटी अमन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।