बेनीपुर: माँ जगदम्बा नवादा हॉल्ट पर गाड़ी ठहराव के लिए निर्धारित आमरण शुरु
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद झा दादा कर रहे हैं। संघर्षसमिति के सचिव सह पूर्व जिलापर्षद रामकुमार झा ने कहा कि हॉल्ट अभिकर्ता के चयन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया 30 जनवरी 24 को ही पूर्ण हो चुका है। रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र ठहराव का आश्वासन देने के बावजूद अभितक ठहराव नहीं होने से लोग आंदोलित हैं। रेलवे के अनावश्यक विलंब उदासीनता के कारण ठहराव लंबित है।