बेनीपुर: बहेड़ा थाना पुलिस एक शराबी सहित 4 को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि शराब की नशे में कुंदन कुमार को फरदाहा गिरफ्तार किया गया। वहीं वारंटी बहेड़ा के शंकर राम एवं धरौड़ा के राम विनोद साह तथा हीरा साह को गिरफ्तार किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।