फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने हत्या के प्रयास में वांछित शातिर अभियुक्त को बिजली घर के पास स्थित ग्राउंड से दबोचा
थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह द्वारा निरंतर थाना पुलिस टीम संग अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा थाना पुलिस टीम बिजली घर के पास ग्राउण्ड से टिंका उर्फ राहुल पुत्र रामदास निवासी न्यू रामगढ थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।