फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र ओवरब्रिज पुल के नीचे पैदल चलते युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, गंभीर घायल
शनिवार की तड़के थाना टूण्डला क्षेत्र ओवरब्रिज पुल के नीचे एक युवक अपने परिचित संग किसी बस के इंतजार में खड़ा था। काफी देर तक बस न मिलने पर दोनों पैदल निकलने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद दिया। साथ चल रहा परिचित बाल बाल बच गया। युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का नाम किशनमुरारी बताया गया।