फिरोज़ाबाद: सीएम योगी ने किया अन्नपूर्णा भवन ग्राम पंचायत कुर्री कूपा में वर्चुअल लोकार्पण, सदर विधायक मनीष असीजा ने काटा फीता
माॅडल उचित दर दुकान अर्थात अन्नपूर्णा भवन ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके साथ ही फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काट शुभारंभ किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामवासी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।