मीनापुर: मझुअर गांव: विकास कुमार हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझुअर निवासी विकास कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को सोमवार दोपहर तीन बजे में गिरफ्तार किया है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित पवन सहनी, प्रमोद सहनी और चंदू देवी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।