EWS विसंगतियों पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान, बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ।।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों में व्यावहारिक सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला।
ग्राम हरसौर, भकरी और लुनियास में विधायक भाटी का जोरदार स्वागत किया गया। भकरी के टापरवाड़ा फांटे पर आयोजित जनसभा में जेसीबी और क्रेन से पुष्पवर्षा की गई। विधायक को 51 किलो की माला पहनाकर एवं धनुष-बाण भेंट कर अभिनंदन किया गया।
भाटी ने कहा कि सिर्फ जमीन का मालिकाना हक किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति तय करने का आधार नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान सरकार ने EWS सरलीकरण को लेकर केंद्र सरकार को एक भी पत्र नहीं भेजा।
विधायक ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो जयपुर से दिल्ली तक संघर्ष किया जाएगा।
📍 ग्राम भकरी, राजस्थान
🎥 पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और पेज को Follow करें।
#EWS #EWSReservation #RavindraSinghBhati #RajasthanNews #RajasthanPolitics #ShivMLA #EWSIssue #EWSआरक्षण #रविंद्रसिंहभाटी #राजस्थानन्यूज #राजस्थान #भकरी #हरसौर #लुनियास #NagaurNews #LatestNews #BreakingNews #HindiNews