खंडवा नगर: शराब बंद नहीं हुई तो होंगी कई मौतें! छैगांवमाखन की टाकलिमोरी गांव की महिलाएं शराब बंदी को लेकर पंहुची कलेक्टर ऑफिस।
खंडवा जिला मुख्यालय से महज तीस किलोमीटर दूर ग्राम टाकली मोरी की महिलाएं बच्चो के साथ खंडवा जनसुनवाई में पहुँची और कलेक्टर को गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद कराने की मांग का ज्ञापन सौपा ! ग्रामीण महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया की पति घर में शराब पी कर आते है और झगड़ा करते हैं। घर मे पैसे नही देते सामान भी नही लाते और सरकार द्वारा मिलने वाले अनाज भी ले जाकर बेच देते हैं।