कटिहार स्टेशन पर स्ट्रोक से यात्री की बिगड़ी हालत, आरपीएफ महिला कर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान
कटिहार। कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। स्ट्रोक आने के बाद यात्री की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद आरपीएफ की महिला कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल सीपीआर दिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।