महोबा: शाहपहाड़ी में पुलिस की पहल, मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, साइबर अपराध पर किया जागरूक
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 पुलिस टीमों ने स्कूल, बाजार और गांवों में जाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में बालिकाओं को 1090, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी भी उत्पीड़न के शिकायत कर सकें।