बिलासपुर: कानन पेंडारी जू में गर्मी से वन्यजीवों को राहत, भीषण गर्मी से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, कानन पेंडारी जू में गर्मी से वन्यजीवों को राहत बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में भीषण गर्मी से बचाने खास इंतजाम किए गए हैं। व्हाइट टाइगर रमन समेत कई वन्यजीव पानी में अठखेलियां करते दिखे। बाड़ों में स्प्रिंकलर, कूलर, एग्जॉस्ट फैन, छांव और पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है।