गंगधार: चौमहला के देवेंद्र कुमार ने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
चौमहला के देवेंद्र ने रॉ-पॉवर लिफ्टिंग इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप मे गोल्ड मेडल जीता। चैम्पियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे देवेंद्र कुमार मेघवाल ने (सीनियर वर्ग) में राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 190 किलो ग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व स्वर्ण पदक अपने नाम किया।