गंगधार: डग में हरियाओ राजस्थान अभियान के तहत विभिन्न संगटनों ने किया पौधारोपण
डग में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। श्री राम जानकी कुंड के मंदिर प्रांगण, सामुखाल स्थित शिव मंदिर पर शिवसेना,रुद्राक्ष सेवा संस्थान,नूतन सनातन शक्ति संघ,मां शारदे सांस्कृतिक मंच के सदस्यो द्वारा रथ यात्रा के उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा 51 पौधे लगाए गए। पौधों के 5 वर्ष के हो जाने तक देखभाल की शपथ ली।