गंगधार: भवानीमंडी में जल सेवा दल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर सहयोगियों, भामाशाहों, जल मित्रों का किया सम्मान
भवानीमंडी में जल सेवा दल ने कार्यक्रम आयोजित कर जल सेवा कार्य में सहयोग करने वाले जलमित्रों, भामाशाहों का सम्मान किया। अध्यक्षता जल सेवादल के अध्यक्ष कालू लाल सालेचा ने की व मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार राठी रहे। संचालक दामोदर दयाल शुक्ला ने बताया कि 51 वर्ष पूर्व साधु राम खत्री के द्वारा रेलवे स्टेशन पर जलसेवा का कार्य प्रारंभ किया था, यह तब से निरंतर जारी है।