गंगधार: टापली गांव में युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या
टापली गांव में एक युवक ने अपने घर में लकड़ी की म्याल से रस्सी बांध गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी विजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि टापली गांव निवासी नारायण सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह परिजनों के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। पुत्र गोविंदसिंह घर पर अकेला था। इसी दौरान वह घर पर लकड़ी की म्याल से रस्सी बांध गले फंदा लगाकर लटक गया, जिसकी मौत हो गई