साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए करीब 50 हजार रुपये
दिलदारनगर (गाजीपुर)। साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के जरिए ठगी गई 49,992.62 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
फरीदपुर निवासी रामप्रवेश प्रजापति पुत्र रामअवतार प्रजापति के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33111250156085 के आधार पर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल गुरु प्रसाद द्विवेदी ने संबंधित बैंक से समन्वय किया। कोर्ट के आदेश के बाद बैंक को ईमेल भेजकर ठगी गई रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। #GhazipurNews