गाजीपुर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप योजना के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। विकास भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 48 लाख रुपये की लागत से 1035 सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रथम चरण में 317 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र समेत जरूरी उपकरण दिए गए।
जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 999 दिव्यांगजनों और 1494 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 2493 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था।
इसी क्रम में पहले चरण में 317 लाभार्थियों को करीब 48 लाख रुपये की लागत से 1035 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत सुभासपा विधायक बेदी राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाईट-संगीता बलवंत,राज्यसभा सदस्य