पचपहाड़: मालाखेड़ा में कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण कर समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन कार्यों की समीक्षा के लिए नटनी का बारा से जयसमंद बांध फीडर चैनल और प्रताप बंध एनिकट का निरीक्षण किया। उन्होंने अहमदपुर पुलिया के पास 12 किमी फीडर उन्नयन कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।