भभुआ: देवरिया में लड़की से हुई मार-पीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता के पिता ने एसपी से लगाई गुहार
Bhabua, Kaimur | Jan 22, 2026 मिले जानकारी के अनुसार नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में एक युवती के साथ हुई मार-पीट में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। इस संबंध में पीड़िता के पिता दिनेश राम ने गुरुवार की दोपहर कैमूर एसपी को लिखित आवेदन देकर न्यायकी की गुहार लगाई।