भभुआ: खीरी बाजार के पास मैकेनिक दुकान पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की
Bhabua, Kaimur | Jan 22, 2026 खीरी बाजार के पास एक दुकान पर अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार की देर रात्रि 8 बजे की बताई जाती है। आज गुरुवार को 9 बजे भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के इलिया गांव निवासी रघुवंश चौरसिया के पुत्र सुशील चौरसिया के रूप में हुई है। जो बैटरी व मैकेनिक दुकान पर कार्य करता था।