कोंडागांव: ग्राम पंचायत नरिहा में शिविर आयोजित, 95 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र व योजनाओं का लाभ
सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत नरिहा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 95 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई हुआ ।