रावतसर: अवैध खेजड़ी से भरी 6 पिकअप को वन विभाग की टीम ने किया ज़ब्त, चालकों पर दर्ज हुआ मामला
क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी सर्वजीत सिंह के निर्देशन में टीम ने वन माफिया पर कार्रवाई करते राज्य वृक्ष खेजड़ी से भरी 6 पिकअप वाहनों को पकड़ा है रविवार को मिली जानकारी अनुसार न्योलखी में झेदासर नोहर मार्ग पर यह कार्रवाई हुई पिकअप चालकों के विरुद्ध रावतसर वन विभाग कार्यालय में मामला दर्ज कर लिया गया इस कार्रवाई में सहायक वनपाल विनोद बिश्नोई की विशेष भूमिका रही।